मुख्यमंत्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिएम हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से मुलाकात की।

21 विधानसभाओं को डिजिटल विधानसभाओं में किया गया परिवर्तित

देश के 37 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में से 33 विधानसभाओं ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) के कार्यान्वयन के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं और इनमें से 21 विधानसभाओं को नेवा परियोजना के तहत डिजिटल विधानसभाओं में परिवर्तित किया जा चुका है।

साय कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कि अध्यक्षता में आज आयोजीत कैबिनेट कि बैठक में  मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी है।

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण युवा 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के बनेंगे विशेष अतिथि

छत्तीसगढ़ समेत ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के छह लाभार्थियों को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

स्मार्ट मीटर विवाद के बिच सरकार ने कहा रायपुर में जुलाई में बिजली खपत 31.91 प्रतिशत घटी

स्मार्ट मीटर से अधिक बिजली बिल आने कि आरोपों के बिच छत्तीसगढ़ सरकार ने आज कहा कि रायपुर सिटी रीजन के जून एवं जुलाई 2026 के बिजली उपभोग के आधिकारिक आंकड़ों के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ है कि जुलाई माह में बिजली की खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रयास आवासीय विद्यालयों के नीट-2026 में सफल विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया।

राष्ट्रपति से नारायणपुर के मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ विजेताओं ने की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ के बस्तर के घने जंगलों, अनूठी सामाजिक व्यवस्था और समृद्ध जनजातीय विरासत की गूंज अब देश के सर्वोच्च मंच राष्ट्रपति भवन तक जा पहुंची है। नारायणपुर जिले के पारंपरिक मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ प्रतियोगिता के विजेताओं का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल हाल ही में नई दिल्ली पहुंचा, जहां उन्होंने राष्ट्रपति से सौजन्य मुलाकात की।

अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारी संघवाद की भावना को सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम है।

साय सरकार कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को देगी 20-20 लाख रुपये

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों पर किए गए कायराना हमले में सक्ती जिले के निवासी दीपक रात्रे तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी भूपेंद्र भैना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।