भुवनेश्वर, 21 सितम्बर 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने ओडिशा प्रवास के दुसरे दिन पूरी में श्री जगन्नाथ जी के सपत्निक दर्शन कर पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री साय ने आज महाप्रभु जगन्नाथ जी के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण हेतु कामना की।
बाद में मुख्यमंत्री ने आज भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से भेंट की।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया की इस मुलाक़ात के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ की साझा सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत, विभिन्न क्षेत्रों में विकास तथा आपसी सहयोग को लेकर सार्थक चर्चा हुई। दोनों राज्यों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने एवं सहयोग के नए अवसरों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान आज भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर साय ने हरिचंदन से आत्मीय चर्चा की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।