पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक उच्च स्तरीय बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरकों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Category: मुख्य समाचार
प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।
उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन आज रहेंगे झारखंड दौरे पर
भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज 28 मार्च को झारखंड का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया संकट की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ कि बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव के संदर्भ में तैयारियों की समीक्षा के लिए आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप राज्यपालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की।
नए टीवी रेटिंग नीति (टीआरपी) 2026 नीति के तहत अब लैंडिंग पेज की व्यूअरशिप मापन से अलग
केंद्र सरकार ने आज भारत में टेलीविज़न दर्शकों के मापन में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वसनीयता को मज़बूत करने के लिए टीवी रेटिंग नीति (टीआरपी) 2026 को अधिसूचित किया है; साथ ही, एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इसने मापन प्रक्रिया से ‘लैंडिंग पेज’ पर होने वाली व्यूअरशिप को बाहर कर दिया है।
उर्वरक की जमाखोरी और कालाबाजारी मामले में कार्रवाई तेज
केंद्र सरकार ने उर्वरकों की जमाखोरी, हेराफेरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कड़े प्रवर्तन उपाय किए हैं। प्रवर्तन एजेंसियों ने अप्रैल 2025 से, 4,66,415 छापे मारे हैं, 16,246 कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, 6,802 लाइसेंस निलंबित या रद्द किए हैं और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 821 प्राथमिकी दर्ज की हैं।
साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया
पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग – एनसीबीसी के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
मुख्यमंत्री साय से गोवा के खेल मंत्री तावड़कर ने कि मुलाकात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में गोवा के खेल एवं युवा मामले तथा जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर ने सौजन्य मुलाकात की।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ की विभिन्न जेलों में पिछले चार वर्षों में 285 कैदियों की कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया है
छत्तीसगढ़ की विभिन्न जेलों में पिछले चार वर्षों में कुल 285 कैदियों की मौत होने कि खबर को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य के मुख्य सचिव और कारागार महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और महासमुंद के पुलिस अधीक्षक को रोपवे दुर्घटना मामले पर जारी किया नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित खल्लारी माता मंदिर के रोपवे दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु और सोलह अन्य के घायल होने की खबर का स्वतः संज्ञान ले कर मुख्य सचिव और महासमुंद के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जरी किया है।