धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफ़ा

युवा छात्रों के समूह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की मांगों के सामने झुकते हुए, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने आज शिक्षा मंत्री के तौर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा दे दिया।

मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत मिलेगी कक्षा 12वीं तक मुफ्त शिक्षा

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों की स्कूल फीस सहित पढ़ाई का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा और वे इस योजना के माध्यम से कक्षा 12 वीं तक नियमित रूप से निःशुल्क अध्ययन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उनके बहुमुखी व्यक्तित्व का विकास हो सके और उन्हें एक बेहतर करियर चयन का अवसर मिल सके।

विवादों के बिच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई कि लि उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड- सीबीएसई मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कक्षा 12 की परीक्षाओं के मूल्यांकन और परिणामोत्तर प्रक्रियाओं से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की गई।

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में युवाओं के सशक्त भविष्य और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत चयनित 430 प्रयोगशाला परिचारकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज छत्तीसगढ़ के 751 प्राचार्यों से करेंगे चर्चा

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के शैक्षणिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से सभी प्राचार्यों से चर्चा करेंगे।

सुकमा के पोटाकेबिनों में एआई आधारित शिक्षा की शुरुआत

छत्तीसगढ़ के अविकसित सुकमा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नवाचार की शुरुआत करते हुए प्रशासन द्वारा पोटाकेबिन (आवासीय विद्यालयों) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षा प्रारंभ की गई है।

एसवीकेएम के नरसी मोनजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना से छत्तीसगढ़ को बहुआयामी लाभ

मुंबई के एसवीकेएम का प्रतिष्ठित नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर शहर में एक कैंपस स्थापित करेगा।

छत्तीसगढ़ अपार आईडी निर्माण में अग्रणी: बड़े राज्यों में सर्वाधिक प्रतिशत उपलब्धि

छत्तीसगढ़ के 5 जिले, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा तथा बलरामपुर, को छोड़कर शेष सभी जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों के अपार-आईडी तैयार किए जा चुके हैं।

प्राचार्य ई-संवर्ग काउंसिलिंग प्रक्रिया स्थगित

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्राचार्य ई-संवर्ग की काउंसिलिंग प्रक्रिया आज 17 नवम्बर से प्रारम्भ की जानी थी, परन्तु काउंसिलिंग प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है।