साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से की  आपसी सहयोग; विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा

Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai

     रायपुर 20 सितम्बर 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के प्रथम दिन भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर भेंट कर कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

     मुख्यमंत्री माझी ने साय का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

     अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।

     उन्होंने कहा दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच भी आत्मीय संबंध हैं। विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से नागरिकों को लाभ मिलने के साथ ही पूरे क्षेत्र की प्रगति को भी नई गति मिलेगी।

     इसके अलावा मुख्यमंत्री साय ने भुबनेश्वर में लिंगराज मंदिर में भगवान जी के सपत्निक पूजा अर्चना की।