रायपुर, 29 अक्टूबर 2026: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज चर्चा कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
शाह ने कहा कि भारत सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों के साथ खड़ी है।
प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चक्रवात अर्नब के मद्देनजर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों से बात की है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इस आपदा के समय लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
शाह ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सक्रियता के साथ युद्धस्तर पर बचाव व राहत कार्य कर रही हैं। आपदा के प्रभाव का आंकलन करने और आगे की आवश्यक सहायता तय करने के लिए जल्द ही IMCT (अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय टीमें) भेजी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों के साथ खड़ी है।