दो लाख करोड़ पहुंचा छत्तीसगढ़ का बजट

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने 35,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, जो राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा अनुपूरक बजट है।

छत्तीसगढ़ में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्रक्रिया हुई पूरी तरह ऑनलाइन

छत्तीसगढ़ राज्य में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाते हुए इसे पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजय दिवस (16 दिसंबर) के अवसर पर राष्ट्र के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शिवराज पाटिल को छत्तीसगढ़ विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी गई।

नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी तथा बिहार सरकार के लोक निर्माण मंत्री को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शीतकालीन सत्र के पहले दिन छत्तीसगढ़ अंजोर 2047 पर विधानसभा में विस्तृत चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज राज्य के दीर्घकालिक विकास दस्तावेज “छत्तीसगढ़ अंजोर 2047” पर व्यापक चर्चा हुई।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने SIR की प्रगति की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की विस्तार से समीक्षा की गई।

नक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ बस्तर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ बस्तर अंचल का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

अगले 5 साल में बस्तर संभाग देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनेगा: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज यहाँ छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अगले 5 साल में बस्तर संभाग देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनेगा।

विष्णु शासन के 2 वर्ष: जनकल्याणकारी योजनाओं से समग्र विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राज्य बीजेपी सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और उनकी गारंटियों पर विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ की जनता ने जो सेवा का अवसर दिया, उसे सरकार ने पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है।