मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत मिलेगी कक्षा 12वीं तक मुफ्त शिक्षा

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों की स्कूल फीस सहित पढ़ाई का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा और वे इस योजना के माध्यम से कक्षा 12 वीं तक नियमित रूप से निःशुल्क अध्ययन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उनके बहुमुखी व्यक्तित्व का विकास हो सके और उन्हें एक बेहतर करियर चयन का अवसर मिल सके।

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 12 से 14 जून 2026 तक नवा रायपुर स्थित सेंध लेक में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का विमोचन किया।

किसानों को खाद बीज की कोई कमी न हो; छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए तथा इसकी जवाबदेही संबंधित कलेक्टरों की होगी।

बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल

सुशासन तिहार के अंतर्गत सक्ती जिले के ग्राम ठठारी के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चतुर्भुज तालाब पार स्थित विशाल बरगद के पेड़ की छांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया।

छत्तीसगढ़ की जल प्रबंधन पहल कमान क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-सीएडी) मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान

छत्तीसगढ़ में सिंचाई दक्षता बढ़ाने, जल उपयोग क्षमता में सुधार लाने और किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किए जा रहे नवाचारों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है।

अनियंत्रित पेड़ कटाई और पर्यावरणीय असंतुलन पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ करते हुए कहा कि अनियंत्रित वृक्ष कटाई और पर्यावरणीय असंतुलन पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन: वित्त मंत्री ओ पी चौधरी

छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओ पी चौधरी ने आज सुबह डिग्री कॉलेज रोड स्थित निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि भवन का निर्माण ऐसा होना चाहिए जो पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न आयोजनों के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो।

मुख्यमंत्री ने लि पांच जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत बिलासपुर प्रवास के दौरान बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति, राजस्व मामलों, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं तथा आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।

जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार पर दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रूपेश कुमार पांडेय निलंबित

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता से अभद्र व्यवहार और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।