मुख्यमंत्री साय ने की किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए की राशि अंतरित

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कृषक उन्नति योजना अंतर्गत  प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया।

2026-27 के बजट ‘संकल्प से सिद्धि’ का रोडमैप: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, अंत्योदय और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को साकार करने वाला बजट है।

छत्तीसगढ़ में ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद इस बार ‘संकल्प’ का बजट

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अपना तीसरा बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए विनियोग का आकार 01 लाख 87 हजार 500 करोड़ का है। सकल व्यय से ऋणों की अदायगी एवं पुनप्राप्तियों को घटाने पर शुद्ध व्यय 01 लाख 72 हजार करोड़ अनुमानित है। राजस्व व्यय 01 लाख 45 हजार करोड़ एवं पूंजीगत परिव्यय 27 हजार करोड़ है।

जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य कि आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रदेश की मजबूत, संतुलित और विकासोन्मुख अर्थव्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण है, क्यों कि राज्य का सकल घरेलू उत्पाद बढ़कर लगभग 6 लाख 31 हजार 291 करोड़ रुपये अनुमानित है, जिसकी वृद्धि दर 11.57 प्रतिशत है, और यह उपलब्धि दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ में विकास के सभी प्रमुख क्षेत्र समान रूप से प्रगति कर रहे हैं।

सुकमा के पोटाकेबिनों में एआई आधारित शिक्षा की शुरुआत

छत्तीसगढ़ के अविकसित सुकमा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नवाचार की शुरुआत करते हुए प्रशासन द्वारा पोटाकेबिन (आवासीय विद्यालयों) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षा प्रारंभ की गई है।

माओवादी समस्या को विकास में अनदेखी की उपज मानने वाले देश को गुमराह कर रहे हैं: गृह मंत्री अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में कहा कि माओवादी समस्या को विकास में अनदेखी की उपज मानने वाले देश को गुमराह कर रहे हैं।

आईसीएआर डीजी ने कृषि विश्वविद्यालय की सराहना की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के उत्पाद विक्रय काउंटर का दौरा कर विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न कृषि उत्पादों, तकनीकों एवं मूल्य संवर्धित वस्तुओं का अवलोकन किया।

छत्तीसगढ़ में रेलवे का कायाकल्प: 11 वर्षों में पूंजीगत व्यय में हुई 22 गुना की अभूतपूर्व वृद्धि: वित्त मंत्री चौधरी

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने आज जिला मुख्यालय अंबिकापुर में केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण देखने के बाद कहा कि मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में रेलवे बुनियादी ढांचे के लिए पूंजीगत व्यय (Capex) में 22 गुना की वृद्धि हुई है। यह राज्य के औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

केंद्र और राज्य सरकारों के बीच योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए एक प्रभावी सेतु है प्रगति पोर्टल: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है प्रगति प्लेटफॉर्म केंद्र और राज्य सरकारों के बीच विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए एक प्रभावी सेतु का कार्य कर रहा है।

बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक का होगा आयोजन; मुख्यमंत्री ने शुभंकर “गजरु” का किया अनावरण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में बस्तर ओलम्पिक की तर्ज पर आयोजित होने वाले सरगुजा ओलंपिक के प्रतीक चिन्ह (लोगो) एवं शुभंकर “गजरु” का अनावरण किया।