वृक्ष-आवरण में देश में प्रथम स्थान पर छत्तीसगढ 

छत्तीसगढ़ राज्य जलवायु परिवर्तन केन्द्र के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के वन एवं वृक्ष-आवरण में सर्वाधिक वृद्धि 683 किलोमीटर दर्ज किया गया है, जो देश में प्रथम स्थान पर रहा है।

केंद्र सरकार ने कहा उर्वरकों की उपलब्धता आवश्यकता से अधिक है

केंद्र सरकार ने बताया कि भारत की उर्वरक सुरक्षा मजबूत, स्थिर एवं  सुव्यवस्थित बनी हुई है और सभी प्रमुख उर्वरकों की उपलब्धता निरंतर आवश्यकता से अधिक है।

भारत टैक्सी का मुंबई में विस्तार

शहरी गतिशीलता को सुदृढ़ करने और चालकों की आजीविका में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा मुंबई उत्तर से सांसद पीयूष गोयल ने मुंबई में भारत टैक्सी चालक ऑनबोर्डिंग पहल का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और डीजीपी को जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सक्ती वेदांता थर्मल पावर प्लांट में बॉयलर फटने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है और छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो हफ़्तों के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान: मुख्यमंत्री साय

क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के छत्तीसगढ़ के बस्तर आगमन पर उन्हें स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र छिंदनार ग्राम में सचिन तेंदुलकर का आगमन बदलते हुए बस्तर की सशक्त पहचान है।

दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव

क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर ने आज छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के छिंदनार गाँव में मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन किया।

भारत सरकार के निर्देशानुसार पीव्हीटीजी सर्वे कार्य प्रारंभ

भारत सरकार के निर्देशानुसार मरवाही जिले में निवासरत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीव्हीटीजी) के परिवारों के व्यापक सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है।