छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिला प्रवास के दौरान रविशंकर त्रिपाठी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं के अनावरण करेंगे।
Category: छत्तीसगढ़
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज छत्तीसगढ़ के 751 प्राचार्यों से करेंगे चर्चा
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के शैक्षणिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से सभी प्राचार्यों से चर्चा करेंगे।
14 अप्रैल को प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में होगा ग्रामसभा का आयोजन
छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार वर्ष में निर्धारित तिथियों के अनुसार ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना अनिवार्य है। इसी क्रम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल के अवसर पर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।
आई-गॉट में सभी विभागों, सभी अधिकारीयों, कर्मचारियों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने राज्य शासन के सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों से कहा है कि वे मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आई-गॉट ट्रेनिंग कार्यक्रम से अपने विभाग को अनिवार्य रूप से ऑन-बोर्ड कर लें।
मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को बस्तर विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा; दिया आमंत्रण
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश की। साथ ही साय ने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण दिया, जहां उनकी मौजूदगी में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है।
एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।
अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है: मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अब बस्तर में एक नया अध्याय प्रारंभ हो चुका है। अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है। इसी विश्वास और संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर है।
फुटबॉल फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से छत्तीसगढ़ को मिली हार
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा में खेले गए पुरुष फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बीच बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिली।
नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता के बीच आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में उपमुख्यमंत्री-गृह विजय शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की।
महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।