मुख्यमंत्री साय ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा प्रदेश बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी एवं सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी का श्रवण किया।

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

राष्ट्रपति मुर्मू आज से छत्तीसगढ़ के 2 दिवसीय दौरे पर

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वह कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी।

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) और छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अर्बन चौलेंज फंड (UCF) एवं अर्बन इन्वेस्ट विंडो (UiWIN) विषयक प्रथम क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में हमारे शहरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

शहरी विकाश पर कार्यशाला का आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित एवं टिकाऊ विकास, आधुनिक शहरी अधोसंरचना के विस्तार और नगरीय निकायों को वित्तीय रूप से अधिक सक्षम बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव और हर्ष का अवसर है कि नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का आयोजन किया गया है।  

मुख्यमंत्री साय और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रावघाट-रायपुर एवं रायपुर-कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद नई यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ रुपए लागत से बनेगा नया पुल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से नए पुल के निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की सघन जांच के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की।