रक्षा सचिव ने पूर्वी नौसेना कमान की प्रमुख गतिविधियों की समीक्षा की

     नई दिल्ली, 18 मई 2025: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को उनके दो दिवसीय दौरे के दौरान विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान की परिचालन क्षमताओं और प्रमुख गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

     रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आज बताया कि 16 और 17 मई को दौरे के दौरान रक्षा सचिव ने पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर से बातचीत की।

     उन्हें कमान की परिचालन क्षमताओं और प्रमुख गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

     रक्षा सचिव को पूर्वी तट पर चल रही और नियोजित बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं का विस्तृत विवरण भी दिया गया, जिनका उद्देश्य नौसेना की परिचालन और रणनीतिक क्षमताओं को और बढ़ाना है।