
छत्तीसगढ़ में 1245 करोड़ रुपये की लागत से इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस
मुंबई, 23 अप्रैल 2025: ग्रीनटेक सॉल्यूशन्स छत्तीसगढ़ में 1245 करोड़ रुपये के निवेश से एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करेगा। इस परियोजना से 500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुंबई में ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक एम प्रसाद रेड्डी ने मुलाकात की। इस दौरान रेड्डी ने राज्य में 1245 करोड़ रुपये की लागत से एक एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की, जिससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

ग्रीनटेक सोल्युशंस हरित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से लागत-प्रभावी और टिकाऊ औद्योगिक समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
रेड्डी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024–30 ने कंपनी को प्रदेश में निवेश के लिए प्रेरित किया है।
मुख्यमंत्री साय ने राज्य में निवेशकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं—जैसे सिंगल विंडो क्लीयरेंस, उद्योग अनुकूल अधोसंरचना, और हरित औद्योगिक प्रोत्साहनों—की जानकारी दी और ग्रीनटेक सोल्युशंस के प्रस्ताव का स्वागत किया।
More Stories
तिलहन फसलों को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री साय ने किया आह्वान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों से आह्वान किया की वो फसल चक्र परिवर्तन को अपनाते हुए तिलहन फसलों को बढ़ावा दें।
छत्तीसगढ़ में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब सभी लिफ्ट और एस्केलेटर का पंजीकरण, नवीनीकरण और निरीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मन की बात में मोदी ने की दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की विशेष रूप से सराहना की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशकों को दी बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को गुणवत्ता के आधार पर देश के टॉप 100 शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
छत्तीसगढ़ सरकार ने शसकीय सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी के लिए किया महत्वपूर्ण सुधार
छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए एक और महत्वपूर्ण सुधार लागू किया है। राज्य के प्रमुख विभागों की 13 सेवाओं को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत लाया गया है, ताकि नागरिकों और व्यवसायियों को समय पर सेवाएं मिलें।