
महाष्टमी के दिन शाह, साय ने की मां दंतेश्वरी की पूजा
दंतेवाड़ा, 05 अप्रैल, 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी के पावन अवसर पर मां दंतेश्वरी की मंदिर में पूजा-अर्चना की।

छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने दंतेवाड़ा में थे।
मां दंतेश्वरी बस्तर अंचल की आराध्य देवी हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
More Stories
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के बगिया में हेलीपैड लाउंज का किया उद्घाटन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के अपने गांव बगिया में हेलीपैड लाउंज का उद्घाटन किया।
ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ अब पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यहां कहा की बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए मोदी सरकार बस्तर की परंपरा, संस्कृति और कला को प्रदर्शित करने का काम कर रही है।
गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आज देर शाम यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मोदी कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ रेल परियोजना को दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने रेल मंत्रालय की चार परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है जिसमें छत्तीसगढ़ के खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा 5वीं और 6वीं लाइन परियोजना भी शामिल है जिससे बलौदा बाजार जैसे नए क्षेत्रों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।