प्रधानमंत्री मोदी ने अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

Aeroplane

     रायपुर, 01 अक्टूबर 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दूसरों के जीवन की रक्षा करने में अदम्य साहस और अटूट संकल्प का परिचय देने के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की।

     प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कैप्टन माछर की वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की।

Prime Minister Narendra Modi

     मोदी ने कहा कि भारत को कैप्टन माछर पर गर्व है और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने, नई ऊर्जा एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।

     प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा;

     “कैप्टन स्मित माछर एक हीरो हैं।

     भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों के जीवन की रक्षा करने के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प का परिचय दिया।

     उनकी वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की।

     भारत को कैप्टन माछर पर गर्व है।

     मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने, नई ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।”