महतारी वंदन योजना से महिलाओं के चेहरे पर आई मुस्कान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Read Time:2 Minute, 29 Second

     कोंडागाव, 13 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कोंडागांव जिला मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में 288 करोड़ रुपए के 168 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

     कोंडागांव जिला मुख्यालय में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा राज्य बीजेपी सरकार ने एक साल पूरे कर लिये हैं और इस एक साल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी के अनुरूप हर वर्ग से जुड़े वायदों को पूरा किया है।

     उन्होंने कहा, सरकार ने हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के खाते में भेज देते हैं। पहली तारीख को ही जब उनके मोबाइल में मैसेज आता है तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। माताओं-बहनों के चेहरे पर आई यह मुस्कान ही हमारे कार्य की सार्थकता है।

      साय ने कहा कि प्रदेश भर में लगभग 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा हैं।

     कोंडागाव जिले में विकाश को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, एक साल में सरकार ने कोंडागांव जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये और इस पर तेजी से क्रियान्वयन किया है। इसी कड़ी में आज यहां 288 करोड़ रुपए के 168 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया गया है। इन कार्यों में 208 करोड़ रुपए की राशि के 130 कार्यों का लोकार्पण एवं 80 करोड़ रुपए के 38 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

     साथ ही इस मौके पर 58 लाख रुपए की राशि के हितग्राहीमूलक कार्यों के चेक और सामग्री भी वितरण किया गया हैं।

Previous post अन्य जिलों में भी स्थापना होगी अत्याधुनिक नालंदा लाइब्रेरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  
Next post मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 300 बेटियां परिणय सूत्र में बंधी; साय ने दिया आशीर्वाद