
गरियाबंद जिले में खराब शिक्षा की स्थिति को देखते 36 प्राचार्यों को नोटिस
रायपुर, 11 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले के कई स्कूलों में शिक्षा की स्थिति बहत खराब। खराब प्रदर्शन को देखते हुए एक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य को तत्काल हटाने और 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने प्रशासन ने दिए निर्देश।
गरियाबंद जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कड़ी कार्रवाई की है। खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने टीडी हायर सेकेंडरी स्कूल फिंगेश्वर के प्राचार्य को तत्काल हटाने और 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर के निर्देश पर फिंगेश्वर के बीईओ और बीआरसीसी को मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही डी ग्रेड प्राप्त 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें फिंगेश्वर, छिंदौला, नागाबुड़ा, बकली, कौंदकेरा, सिवनी और राजिम सहित अन्य स्कूल शामिल हैं।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के लिए सभी प्राचार्यों और शिक्षकों को गंभीरता से प्रयास करना होगा।
More Stories
मुख्यमंत्री साय ने महावीर जयंती पर दी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी आज से दो दिन की छत्तीसगढ़ दौरे पर
कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने ली गृह विभाग की समीक्षा बैठक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में गृह विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए की भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के बगिया में हेलीपैड लाउंज का किया उद्घाटन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के अपने गांव बगिया में हेलीपैड लाउंज का उद्घाटन किया।
ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ अब पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।