
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम भंग; प्रशासक नियुक्ति की अधिसूचना जारी
रायपुर, 01 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ शासन ने नगर निगम रायपुर सहित प्रदेश के 10 नगर निगमों में जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया है।
इस आशय का अधिसूचना राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा 31 दिसम्बर 2024 को जारी कर दिया गया है।
राज्य शासन ने कहा, नगर पालिक निगमों में निर्वाचित परिषद् का कार्यकाल समाप्त होने के फलस्वरूप परिषद् की शक्तियों को प्रयोग में लाने तथा उसके कर्तव्यों का सम्पादन किये जाने के लिए संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
जारी अधिसूचना के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव में 03 जनवरी 2025, नगर पालिक निगम बिलासपुर और जगदलपुर में 04 जनवरी 2025, नगर पालिक निगम रायपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़ और चिरमिरी में 06 जनवरी 2025 से संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार नगर पालिक निगम अंबिकापुर में 08 जनवरी 2025 तथा नगर पालिक निगम कोरबा में 10 जनवरी 2025 से संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर से किया मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के ग्राम घाटपदमपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी मोर दुआर-साय सरकार महाभियान का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में ‘विकसित बस्तर की ओर’ पर परिचर्चा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज जिला मुख्यालय जगदलपुर में “विकसित बस्तर की ओर” विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया।
15 अप्रैल से शुरू हो रहा आवास सर्वे की सूची में हर पात्र व्यक्ति का नाम हो: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस प्लस का सर्वे 15 अप्रैल से हो रहा है। इस सर्वे की सूची में सभी जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों का नाम शामिल करने किया अपील।
गिरते भू-जल स्तर को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गंभीर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में गिरते भू-जल स्तर पर आज गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने गांव-गांव में जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील की।
छत्तीसगढ़ की पंचायतों में डिजिटल सुविधाएं
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में पंचायत स्तर पर डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना का मसौदा तैयार किया है।
मुख्यमंत्री साय ने महावीर जयंती पर दी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।