छत्तीसगढ़ सरकार महानदी पर तटबंध बनाएगी

Chhattisgarh Government

     रायपुर, 29 नवंबर 2024: छत्तीसगढ़ सरकार ने महानदी पर तटबंध बनाने का निर्णय लिया है जिसके लिए लगभग 11 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

     आधिकारिक सूत्रों ने आज यहाँ बताया की, राज्य शासन ने रायपुर के विकासखंड अभनपुर के ग्राम टीला के पास महानदी पर तटबंध निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ 92 लाख 68 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है।

     ग्राम टीला के पास महानदी पर 1080 मीटर लंबाई में तटबंध निर्माण किया जाना है।

Chhattisgarh Mantralaya

     मंत्रालय महानदी भवन जल संसाधन विभाग से मुख्य अभियंता महानदी परियोजना को तटबंध निर्माण कार्य कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।