आशीष कुमार टिकरिहा ने जनसंपर्क संचालक का पदभार संभाला

     रायपुर, 1 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष कुमार टिकरिहा ने आज जनसंपर्क संचालनालय में पदभार ग्रहण किया।

     इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए नवीन दायित्व के लिए ने शुभकामनाएं दीं।

     टिकरिहा 2021 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं।

     आशीष कुमार टिकरिहा 27 फरवरी, 2026 से छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और उन्हें 28 सितंबर 2026 से अतिरिक्त प्रभार के तौर पर छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के संचालक बनाया गया है।