
साय कैबिनेट ने कांग्रेस सरकार के दौरान दर्ज 54 पुलिस मामलों को वापस लेने का किया फैसला
रायपुर, 26 नवंबर, 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने आज विस्तृत समीक्षा के बाद कुछ पुलिस मामलों को वापस लेने का फैसला किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जनहित में पिछली सरकार के दौरान दर्ज विशुद्ध राजनीतिक मामलों को वापस लेने का फैसला आज कैबिनेट में किया गया है।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने आज विस्तृत चर्चा के बाद 54 ऐसे मामलों को वापस लेने की मंजूरी दे दी है।
सूत्रों ने कहा, मंत्रिपरिषद ने आज विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लिये जाने के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद की उप समिति द्वारा अनुशंसित 54 प्रकरणों को न्यायालय से वापस लिए जाने हेतु आगामी कार्यवाही किए जाने का अनुमोदन किया है।
उन्होंने बताया कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद विभिन्न अदालतों से 54 मामलों को वापस लेने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
भाजपा पिछली कांग्रेस सरकार पर लोगों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करके उन्हें परेशान करने का आरोप लगाती रही है।
More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर से किया मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के ग्राम घाटपदमपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी मोर दुआर-साय सरकार महाभियान का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में ‘विकसित बस्तर की ओर’ पर परिचर्चा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज जिला मुख्यालय जगदलपुर में “विकसित बस्तर की ओर” विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया।
15 अप्रैल से शुरू हो रहा आवास सर्वे की सूची में हर पात्र व्यक्ति का नाम हो: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस प्लस का सर्वे 15 अप्रैल से हो रहा है। इस सर्वे की सूची में सभी जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों का नाम शामिल करने किया अपील।
गिरते भू-जल स्तर को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गंभीर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में गिरते भू-जल स्तर पर आज गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने गांव-गांव में जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील की।
छत्तीसगढ़ की पंचायतों में डिजिटल सुविधाएं
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में पंचायत स्तर पर डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना का मसौदा तैयार किया है।
मुख्यमंत्री साय ने महावीर जयंती पर दी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।