रायपुर, 06 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के रौनक अग्रवाल को आज घोषित किए गए प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा में 772 रैंक प्राप्त हुआ है।
रिजल्ट की घोषणा होने पर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन तथा नगर निगम आयुक्त विश्वदीप स्वयं रौनक के लोधीपारा में स्थित निवास पहुंचे, मिठाई खिलाकर उन्हें और उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी एवं शॉल पहनाकर विवेकानंद रचित ज्ञानयोग पुस्तक देकर सम्मान किया।
रौनक ने जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट अनुभव के तहत इंटरव्यू की तैयारी की थी। इस मॉक इंटरव्यू के पैनल में स्वयं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथ जिला पंचायत सीईओ बिश्वरंजन थे।
कलेक्टर ने कहा कि यह हमारे पूरे जिले के लिए खुशी का क्षण है कि हमारे युवा यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं में चयनित हो रहें हैं। निश्चित ही सारे यूवाओं को प्रेरणा मिलेगी साथ ही भविष्य में बड़ी मात्रा में युवा यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं में चयनित होंगे।
सभी अधिकारियों ने रौनक अग्रवाल को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।