मुख्यमंत्री साय से राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की मुलाकात

Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai

     रायपुर, 28 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात की।

     मुख्यमंत्री साय ने मिश्रा को राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई देते हुए पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

     पूर्व आईएस मिश्रा रिटायरमेंट से पहले कई जिलों के कलेक्टर और कई डिपार्टमेंट के सचिव के तौर पर काम किया था।

रिटायरमेंट के बाद मिश्रा राजनीती में आ कर बीजेपी में शामिल हो गए।