सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 कि मौत; मुख्यमंत्री ने जताया शोक

     रायपुर, 12 मई 2026: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में आज सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए।

     प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी और आग किचन तक पहुंच गई, जिससे गैस सिलेंडर फट गया।

     धमाका इतना जोरदार था कि आग की लपटों ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए।

     मृतकों में 2 बहनें, पिता और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है।

     शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

     मुख्यमंत्री साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की विशेष सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि शासन के नियमानुसार दी जाने वाली 4-4 लाख रुपये की सहायता के अतिरिक्त होगी।