राष्ट्रपति मुर्मू आज ओडिशा के दौरे पर

President of India Droupadi Murmu

     भुवनेश्वर, 21 अप्रैल, 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी।

     इस दौरान, राष्ट्रपति राउरकेला में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में एक तारामंडल और विज्ञान केंद्र, तथा ‘निर्मल मुंडा परिवेश पथ’ का उद्घाटन करेंगी।

     मुर्मू राउरकेला में एक जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन करेंगी।