प्रधानमंत्री 8-9 अक्टूबर को महाराष्ट्र दौरे पर; 19650 करोड़ की लागत से निर्मित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का करेंगे उद्घाटन

Prime Minister Narendra Modi

     नई दिल्ली, 7 अक्टूबर 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8-9 अक्टूबर को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे।

     प्रधानमंत्री नवी मुंबई पहुंचने के बाद दोपहर लगभग 3 बजे नवनिर्मित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात, लगभग 3:30 बजे प्रधानमंत्री नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और समर्पित भी करेंगे।

     इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

     9 अक्टूबर को सुबह लगभग 10 बजे, प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर की मेज़बानी करेंगे।

     दोपहर लगभग 1:40 बजे, दोनों देशों के प्रधानमंत्री मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में सीईओ फोरम में भाग लेंगे।

     इसके बाद, दोपहर लगभग 2:45 बजे, दोनों प्रधानमंत्री ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे संस्करण में शामिल होंगे।

     वे फेस्ट में मुख्य संबोधन भी देंगे।