छत्तीसगढ़ में अबतक सभी जिलों में अच्छी बारिश

    रायपुर, 02 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ में इस मानसून में अब तक राज्य के सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई है।

       राज्य सरकार मे मिली डाटा के अनुसार छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 176.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

     प्रदेश के उत्तर में स्थित बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 345.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि बेमेतरा जिले में सबसे कम 69.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

     छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भी मॉनसून को देखते हुए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया है।  

     राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में 125.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 163.0 मि.मी., गरियाबंद में 157.4 मि.मी., महासमुंद में 133.5 मि.मी. और धमतरी में 132.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

     बिलासपुर में 105.8 मि.मी., मुंगेली में 114.1 मि.मी., रायगढ़ में 248.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 146.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 201.9 मि.मी., सक्ती में 139.9 मि.मी. कोरबा में 169.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 155.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।

     सरगुजा में 155.1 मि.मी., सूरजपुर में 220.5 मि.मी., जशपुर में 324.2 मि.मी., कोरिया में 235.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 146.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

     दुर्ग जिले में 105.5 मि.मी., कबीरधाम में 87.3 मि.मी., राजनांदगांव में 81.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 231.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 103.9 मि.मी., बालोद में 143.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।

     बस्तर जिले में 295.7 मि.मी., कोंडागांव में 180.9 मि.मी., कांकेर में 218.6 मि.मी., नारायणपुर में 179.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 256.7 मि.मी., सुकमा में 124.1 मि.मी. और बीजापुर में 320.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।