
औरिया ग्रुप छत्तीसगढ़ में सात सितारा हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में निवेश को लेकर की मुख्यमंत्री साय से चर्चा
मुंबई, 23 अप्रैल 2025: हिमाचल प्रदेश में एक प्रतिष्ठित प्रीमियम होटल का संचालन करने वाला औरिया ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में पांच सितारा और सात सितारा स्तर की हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में निवेश की इच्छा जताई है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुंबई में औरिया ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी अक्षय कुलकर्णी ने मुलाकात कर राज्य में पांच सितारा और सात सितारा स्तर की हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में निवेश की इच्छा जताई।

कुलकर्णी ने बताया कि औरिया ग्रुप हिमाचल प्रदेश में एक प्रतिष्ठित प्रीमियम होटल का संचालन कर रहा है और अब छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को वैश्विक लक्जरी हॉस्पिटैलिटी से जोड़ना चाहता है।
उन्होंने कहा कि औरिया समूह राज्य में लक्जरी पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश की योजना पर विचार कर रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी, जिसमें पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
साय ने बताया कि राज्य सरकार निवेशकों को नीति समर्थन, भूमि की उपलब्धता, एकल खिड़की स्वीकृति, और अनुकूल वातावरण जैसी सुविधाएं दे रही है।
More Stories
कृषि योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर आईडी अभियान को गति देने केंद्र सरकार के निर्देश
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक किसान को फार्मर आईडी उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजना करने निर्देश दिए हैं।
एनसीसी कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा झंडा
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा झंडा और एनसीसी ध्वज आज फहराया है।
रक्षा सचिव ने पूर्वी नौसेना कमान की प्रमुख गतिविधियों की समीक्षा की
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को उनके दो दिवसीय दौरे के दौरान विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान की परिचालन क्षमताओं और प्रमुख गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
डॉ. अजय कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का संभाला पदभार
रक्षा मंत्रालय के पूर्व सचिव डॉ. अजय कुमार ने आज संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सशस्त्र बलों को आतंकवादियों को खत्म करने की पूरी आजादी दी है।
बिलासपुर में नीलामी के बाद भी 700 स्टैक धान संग्रहण केंद्रों में पड़ा हैं
नान और एफसीआई को देने के बाद बिलासपुर जिले में 1100 स्टैक धान बचा था। प्रथम चरण की नीलामी में 400 स्टैक धान उठ चुका है और अब लगभग 700 स्टैक धान विभिन्न संग्रहण केंद्रों में पड़ा हुआ हैं।