ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाक आतंकी शिविरों पर किया हमला

Read Time:2 Minute, 13 Second

     नई दिल्ली, 07 मई 2025: भारत ने पहलगाम में हुए बर्बरता पूर्ण आतंकवादी हमले के जवाब में आज तड़के पाकिस्तान और पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर) में नौ अलग-अलग जगहों को निशाना बनाया।

     भारतीय सशस्त्र बलों ने आज तड़के पाकिस्तानी आतंकी शिविरों को निशाना बनाते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया है।

     रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में आज सुबह 1.44 बजे कहा, कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाक के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकी ढाँचे को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया है, जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित की गई है।

     कुल मिलाकर, तड़के किए गए हमले में नौ (9) जगहों को निशाना बनाया गया है।

     रक्षा मंत्रालय ने कहा भारत की यह कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और बिना किसी उकसावे वाली रही है। इस दौरान, किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। भारत ने अपने लक्ष्यों के चयन और उन्हें निशाना बनाने में काफी संयम दिखाया है।

     ये कार्रवाई पहलगाम में हुए बर्बरता पूर्ण आतंकवादी हमले के जवाब में की गई है। इस कायराना आतंकी हमले 25 भारतीय और नेपाल के एक नागरिक की हत्या 22 अप्रैल को कर दी गई थी।

    भारतीय सशस्त्र बल इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

Union Minister Dr Jitendra Singh Previous post महत्वपूर्ण गगनयान कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में
Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Dev Sai Next post खरोरा सड़क दुर्घटना: मुख्यमंत्री साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा