सुबोध कुमार सिंह बने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के नए प्रमुख सचिव

Subodh Kumar Singh IAS

    रायपुर, 20 दिसंबर 2024: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को अपना प्रमुख सचिव नियुक्त किया है।

     आधिकारिक सूत्रों ने MoreSamachar.Com को बताया, “सुबोध कुमार सिंह को आज मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।”

     इसी सप्ताह सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं, जहां वे इस्पात मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थे।

     1997 बैच के आईएएस सुबोध कुमार सिंह इससे पहले डॉ. रमन सिंह के शासनकाल में मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।

     सिंह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टर के रूप में भी कुशलतापूर्वक काम किया है।

     उन्हें एक ऐसे अधिकारी के रूप में जाना जाता है, जो किसी भी परिस्थिति में सफलता दिला सकते हैं।