साय कैबिनेट ने कांग्रेस सरकार के दौरान दर्ज 54 पुलिस मामलों को वापस लेने का किया फैसला     

Chhattisgarh Chief Minister with Deputy CM Duo

     रायपुर, 26 नवंबर, 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने आज विस्तृत समीक्षा के बाद कुछ पुलिस मामलों को वापस लेने का फैसला किया है।

     आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जनहित में पिछली सरकार के दौरान दर्ज विशुद्ध राजनीतिक मामलों को वापस लेने का फैसला आज कैबिनेट में किया गया है।

Chhattisgarh Mantralaya

     उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने आज विस्तृत चर्चा के बाद 54 ऐसे मामलों को वापस लेने की मंजूरी दे दी है।

     सूत्रों ने कहा, मंत्रिपरिषद ने आज विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लिये जाने के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद की उप समिति द्वारा अनुशंसित 54 प्रकरणों को न्यायालय से वापस लिए जाने हेतु आगामी कार्यवाही किए जाने का अनुमोदन किया है।

     उन्होंने बताया कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद विभिन्न अदालतों से 54 मामलों को वापस लेने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

     भाजपा पिछली कांग्रेस सरकार पर लोगों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करके उन्हें परेशान करने का आरोप लगाती रही है।