राजधानी रायपुर में आंधी और ओलावृष्टि से भारी नुकसान

Weather

     रायपुर, 16 मई, 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में आज शाम गर्मियों की तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे सभी किसम के यातायात रुक गया और संपत्तियों को भरी नुकसान पहुँचा है।

     रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में तेज़ आंधी-तूफ़ान और ज़ोरदार सतही हवाओं के कारण संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचा है।

     प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भारी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से शाम के समय अंधेरा छा गया और जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया।

     तूफ़ान के बाद राजधानी के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया है और बिजली विभाग यह खबर लिखे जाने तक पुष्टि करने की स्थिति में नहीं है कि बिजली कब तक बहाल होगी।

     मौसम विभाग ने बताया है कि आज रायपुर, कवर्धा, राजनांदगाँव, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोंडागाँव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा सहित कुछ अन्य स्थानों पर तेज़ आंधी-तूफ़ान, सतही हवाएँ, बिजली कड़कने और बारिश होने की संभावना है।

     मौसम विभाग ने यह भी कहा कि बलोदाबाज़ार, धमतरी, गरियाबंद, मरवाही, कोरबा, जशपुर, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़ और सरगुजा ज़िलों के कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की आंधी-तूफ़ान, सतही हवाएँ, बिजली कड़कने और बारिश होने की प्रबल संभावना है।

     मौसम विभाग ने कल, रविवार को भी रायपुर ज़िले के विभिन्न स्थानों पर बारिश होने की चेतावनी जारी की है।