मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की प्रमुख मुद्दों पर चर्चा

Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai meeting Home Minister Amit Shah

     रायपुर, 20 नवंबर 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य के विकास, सुरक्षा और अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

      आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने उन्हें माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति की जानकारी दी।

     साय ने शाह से कहा कि राज्य सरकार सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कई कदम उठा रही है, जिससे माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

     गृह मंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में माओवादियों को जड़ से उखाड़ने की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।

     मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गृह मंत्री शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ माओवादियों के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है।

Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai meeting Home Minister Amit Shah

     सुरक्षा के मोर्चे पर राज्य सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है। साय ने कहा कि पिछले 11 महीनों में करीब 200 माओवादी मारे गए हैं, जबकि 700 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्य सरकार मार्च 2026 तक माओवाद को समाप्त करने के संकल्प की ओर बढ़ रही है।

     साय ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

     केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार को माओवाद के खिलाफ हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।