रायपुर 13 दिसंबर 2024: विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर आयोजीत कार्यक्रम ‘जनादेश परब’ में भाग लेने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ नड़ड़ा राज्य बीजेपी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘जनादेश परब’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नड्डा दोपहर 3 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में पहुंचेंगे और वहां से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के पश्चात शाम 4.55 बजे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर पहुंचेंगे और स्मृति मंदिर का करेंगे लोकार्पण।
केन्द्रीय मंत्री शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे 7.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।