रायपुर, 13 नवम्बर 2026: छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के उददेश्य से फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक पर आधारित डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 जारी किया गया है।
इस फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक पर आधारित डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के माध्यम से पेंशनर बिना किसी कठिनाई के अपने मोबाइल फोन अथवा कम्प्यूटर के माघ्यम से घर बैठे ही जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
डिटिजल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशासन द्वारा सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए पेंशनरों को प्रेरित करें।