नवा रायपुर में खेल कॉम्प्लेक्स के लिए 94.68 करोड़ स्वीकृत

Sports

     रायपुर, 23 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ शासन ने नवा रायपुर में खेल कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 94 करोड़ 68 लाख 98 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

     अधिकारीयों ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने दो बड़े खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए 109 करोड़ 39 लाख 75 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

     उप मुख्यमंत्री-खेल एवं युवा कल्याण अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से इनकी प्रशासकीय मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

     नवा रायपुर के अलावा विभाग द्वारा दुर्ग में बहु-उद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 14 करोड़ 70 लाख 77 हजार रुपए की मंजूरी दी गई है।