जशपुर में नया जलाशय 2064 हेक्टेयर ज़मीन की सिंचाई करेगा

Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Dev Sai

     रायपुर, 30 जून, 2026: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सिंचाई का प्रतिशत बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने आज घरजियाबंधन जलाशय योजना के लिए 51.6 करोड़ रुपये मंज़ूर किए।

      अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य जल संसाधन विभाग ने आज जशपुर जिले के पत्थलगाँव ब्लॉक में घरजियाबंधन जलाशय योजना के लिए 51.6 करोड़ रुपये मंज़ूर किए हैं।

     उन्होंने कहा कि सिंचाई परियोजना पूरी होने के बाद रबी और खरीफ फ़सलों के तहत कुल 2064 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई हो सकेगी।

     सूत्रों ने बताया कि निर्माण कार्य सहित परियोजना को पूरा करने के लिए, जल संसाधन विभाग अंबिकापुर के हसदेव-गंगा बेसिन के मुख्य अभियंता को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है।