छत्तीसगढ़ सरकार खेल और खिलाडियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री साय

Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai

     रायपुर, 24 नवंबर 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा, प्रदेश की बीजेपी सरकार राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

     जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील के ग्राम बागबहार मिनी स्टेडियम में आज आयोजित 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आयोजकों एवं खिलाडियों को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

     मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को आगे बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया की शुरुआत की है। इससे भारत में कई प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे है।

     साय ने कहा कि उनकी सरकार भी राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

     मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही उन्होंने बिलासपुर की पर्वतारोही निशा यादव से फोन पर बात की। उसने बताया कि वह अफ्रीका सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर्वत पर तिरंगा फहराना चाहती है।

     साय ने कहा, मैंने उन्हें 3 लाख 45 हजार रुपए का चेक प्रदान किया, ताकि वह अपने सपने को पूरा कर सके।

     इसी तरह मैंने धमतरी की गरीब परिवार की बेटी बैडमिंटन खिलाड़ी रितिका ध्रुव से भी फोन पर बात कर सरकार की तरफ से पूरी मदद करने की जिम्मेदारी ली है।