रायपुर, 07 अक्टूबर 2026: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के पूर्ण होने के पश्चात छूटे हुए एवं पहली बार मतदाताओं के मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए छत्तीसगढ़ में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया की इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
विशेष अभियान के तहत वर्तमान में मतदाता सूची में अपंजीकृत पात्र व्यक्ति तथा ऐसे व्यक्ति, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से हट गया है, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने कहा अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में पंजीकरण का अवसर उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक नागरिकों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करना है।
प्रशासन ने भी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें तथा अपने मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित करें।