सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय ने कहा; जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत

सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के कुसमुरा में आयोजित सभा में जिलेवासियों को 102 करोड़ 93 लाख 24 हजार रुपए के विकास कार्यों की बड़ी सौगात देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है और अब जनता स्वयं परिवर्तन और विकास को महसूस कर रही है।

राजधानी रायपुर में आंधी और ओलावृष्टि से भारी नुकसान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में आज शाम गर्मियों की तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे सभी किसम के यातायात रुक गया और संपत्तियों को भरी नुकसान पहुँचा है।

जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य; सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से सरकार बनी है और उनकी सेवा करना ही सरकार का परम कर्तव्य है।

केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा धान सहित 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया।

मुख्यमंत्री साय ने सरकारी वाहनों को ईवी में बदलने दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपील के तहत शासकीय स्तर पर ईंधन की खपत कम करने और समस्त शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में परिवर्तित करने निर्देश आज दिए हैं।

वित्त मंत्री चौधरी ने सुरक्षा प्रोटोकॉल वाहन का उपयोग किया स्थगित; अग्रवाल और राजवाड़े भी आए आगे

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करते हुए स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षा संबंधी अति आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर पायलट वाहन, फॉलो गाड़ी और अन्य प्रोटोकॉल वाहनों का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे। इस दौरान वे ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री साय से मिले भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित सिएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के चेयरमेन तोमन साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।

छत्तीसगढ़ ने खरीफ सीजन 2026 में 8800 करोड़ के कृषि ऋण वितरण का रखा लक्ष्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने चालू खरीफ सीजन के लिए 8,800 करोड़ रुपये के कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य रखा है, जिसके विरुद्ध अब तक 741 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।