देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार सीएम पद की लेंगे शपथ

देवेंद्र फडणवीस आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, बस्तर ओलंपिक में शामिल होने दिया निमंत्रण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बस्तर ओलंपिक के समापन और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया, जिसे गृह मंत्री ने स्वीकार कर लिया।

मुख्यमंत्री साय ने माओवादियों के खिलाफ अभियान की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राज्य में माओवादियों के खिलाफ अभियान की प्रगति की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों से राज्य से नक्सलियों के खात्मे की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।

भारत में 21.71% वन क्षेत्र

भारत का कुल वन क्षेत्र 7,13,789 वर्ग किलोमीटर है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 21.71 प्रतिशत है।

केंद्र सरकार ने पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण दे रही है बढ़ावा

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के अंतर्गत, पेट्रोल के साथ इथेनॉल का मिश्रण इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2018-19 में 188.6 करोड़ लीटर से बढ़कर इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2023-24 में 700 करोड़ लीटर से अधिक हो गया है।