मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा सांसद और संभाग के सभी विधायकों से की चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा संभाग के सभी विधायकों और सरगुजा सांसद के साथ एक बड़ी बैठक में कहा कि समूचे सरगुजा संभाग के विकास पर हमारी नजर है और सरगुजा को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने सभी संभावनाओं पर काम कर रहे है।

माओवादियों के विस्फोट से 8 जवान और 1 चालक की मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा वाहन को निशाना बनाकर किए गए शक्तिशाली बारूदी सुरंग विस्फोट में आज आठ सुरक्षाकर्मी और एक चालक की मौत हो गई।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के पीछे ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का हाथ: पुलिस

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की 01 जनवरी, 2025 को हुई नृशंस हत्या के पीछे ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का हाथ होने का दावा।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, शव सेप्टिक टैंक में मिला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई और उनके शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया, जिसे आज पुलिस ने बरामद कर लिया।

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनीष गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हे बधाई दी।

राज्यपाल डेका से मिले मुख्यमंत्री साय; अफवाह का बाजार गरम

राज्य मंत्रिमंडल के जल्द विस्तार के अफवाह के बीच आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में की मुलाकात।