मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी से की भेंट; छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दिल्ली में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर राज्य में नक्सल उन्मूलन ऑपरेशन की जानकारी दी। साथ ही उन्हें केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री साय ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रदेश में माओवादी विरोधी अभियानों की अब तक की सफलताओं और बस्तर अंचल में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

सीएम साय ने अधिकारियों से एनीमिया, कुष्ठ रोग और मातृ स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान देने दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एनीमिया, कुष्ठ रोग और बाल एवं मातृ स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम पर प्राथमिकता के आधार पर काम करने के निर्देश दिए।

नवा रायपुर में बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खेलों में भविष्य गढ़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से दूरस्थ अंचल को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की एक व्यापक प्रक्रिया शुरू की गई है जिससे दूरस्थ, आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता और शिक्षा की गुणवत्ता का नया संतुलन कायम हो सकता है। 

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान का निर्णय

छत्तीसगढ़ में युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों व्यक्ति एवं संगठनों को सम्मानित करने के लिए युवा रत्न सम्मान योजना शुरू करने का निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजीत कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

छतीसगढ़ कैबिनेट ने नई स्थानांतरण नीति को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2025 के लिए स्थानांतरण नीति का अनुमोदन किया गया।

दामाखेड़ा के बदलेगा नाम, साय कैबिनेट ने दी मंजूरी

दामाखेड़ा का नाम परिवर्तन करने का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय में अनुष्ठित कैबिनेट की बैठक में अनुमोदित किया गया।

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित

संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए प्रदर्शनकारी कला क्षेत्रों के उत्कृष्ट युवा कलाकारों से 07 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।