नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और विकास कार्यों के विस्तार के परिणामस्वरूप नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से साकार हो रहा है तथा विकसित छत्तीसगढ़ का स्वरूप स्पष्ट रूप से आकार ले रहा है।

36 वर्षों के सेवा के बाद जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक जे एल दरियो हुए सेवानिवृत्त

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अपर संचालक जवाहर लाल दरियो आज सेवानिवृत्त हो गए।

मुख्यमंत्री साय से राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय ने की किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए की राशि अंतरित

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कृषक उन्नति योजना अंतर्गत  प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया।

धुड़मारास सबसे बेहतर पर्यटन गांव के मॉडल के तौर पर उभरेगा

किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग और संवाद की भावना सबसे बुनियादी जरूरत होती है और बस्तर के धुड़मारास गाँव में यह भावना उम्मीदों से कहीं बढ़कर देखने को मिली है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की मेंटर और हिवा कोचिंग एंड कंसल्टिंग की संस्थापक सुश्री किर्सी ह्यवैरिनेन ने भ्रमण के अंतिम दिन शुक्रवार को धुड़मारास के ग्रामीणों के साथ अपना बहुमूल्य समय साझा करते हुए जीवन के श्रेष्ठ अनुभवों को महसूस किया।

2026-27 के बजट ‘संकल्प से सिद्धि’ का रोडमैप: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, अंत्योदय और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को साकार करने वाला बजट है।

छत्तीसगढ़ में ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद इस बार ‘संकल्प’ का बजट

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अपना तीसरा बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए विनियोग का आकार 01 लाख 87 हजार 500 करोड़ का है। सकल व्यय से ऋणों की अदायगी एवं पुनप्राप्तियों को घटाने पर शुद्ध व्यय 01 लाख 72 हजार करोड़ अनुमानित है। राजस्व व्यय 01 लाख 45 हजार करोड़ एवं पूंजीगत परिव्यय 27 हजार करोड़ है।

जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य कि आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रदेश की मजबूत, संतुलित और विकासोन्मुख अर्थव्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण है, क्यों कि राज्य का सकल घरेलू उत्पाद बढ़कर लगभग 6 लाख 31 हजार 291 करोड़ रुपये अनुमानित है, जिसकी वृद्धि दर 11.57 प्रतिशत है, और यह उपलब्धि दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ में विकास के सभी प्रमुख क्षेत्र समान रूप से प्रगति कर रहे हैं।

बजट को लेकर मुख्यमंत्री साय से मिले वित्त मंत्री ओ पी चौधरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व मुलाकात की।