छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल

छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (KVNP) को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में प्राकृतिक श्रेणी के अंतर्गत शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की पुनर्गठन पश्चात आयोजित पहली बैठक में जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक उन्नयन, प्रशासनिक सुधार और संस्कृति संरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

भाजपा ने मंत्री लखन लाल देवांगन को जारी किया कारण बताओ नोटिस

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा ने आज वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर यह स्पष्ट करने को कहा है कि उन्होंने अनुशासनहीनता क्यों की।

कांग्रेस ने भूपेश बघेल पर ईडी की छापेमारी का किया विरोध

कांग्रेस ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ईडी की छापेमारी का विरोध किया और छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में उनके भिलाई स्थित आवास के सामने धरना दिया।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर ईडी का छापा

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज सुबह-सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर उनके बेटे की शराब घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए छापेमारी की।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत किए जाने की अपनी घोषणा को पूरा करके राज्य के लाखों शासकीय सेवकों को होली पर्व से पूर्व सौगात दी है।

सीसीआई ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी द्वारा केएसके महानदी पावर कंपनी के अधिग्रहण को दी मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड द्वारा केएसके महानदी पावर कंपनी लिमिटेड में 100 प्रतिशत शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रधानमंत्री मोदी बजट-उपरांत वेबिनार में आज लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन पोस्ट-बजट वेबिनार में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री संबोधित भी करेंगे।

छत्तीसगढ़ की बजट से राज्य के विकास को मिलेगी तीव्र गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के द्वारा प्रस्तुत बजट की तारीफ करते हुए कहा, कि इस बजट के साथ हमारा प्रदेश नये संकल्पों के साथ अपने सपनों को पूरा करने एक नई उड़ान भरेगा।