बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा आज जनादेश परब सहित अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर आयोजीत कार्यक्रम ‘जनादेश परब’ में भाग लेने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं।

श्वेत क्रांति के लिए छत्तीसगढ़ एनडीडीबी से लेगा मदत  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की मदद से राज्य में डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा देकर दूध उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया है।

केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर हवाई अड्डे को लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री से की चर्चा

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के लोक सभा सांसद तोखन साहू ने बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर चर्चा की।

देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार सीएम पद की लेंगे शपथ

देवेंद्र फडणवीस आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, बस्तर ओलंपिक में शामिल होने दिया निमंत्रण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बस्तर ओलंपिक के समापन और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया, जिसे गृह मंत्री ने स्वीकार कर लिया।

मुख्यमंत्री साय ने माओवादियों के खिलाफ अभियान की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राज्य में माओवादियों के खिलाफ अभियान की प्रगति की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों से राज्य से नक्सलियों के खात्मे की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।