प्रधानमंत्री मोदी बजट-उपरांत वेबिनार में आज लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन पोस्ट-बजट वेबिनार में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री संबोधित भी करेंगे।

छत्तीसगढ़ की बजट से राज्य के विकास को मिलेगी तीव्र गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के द्वारा प्रस्तुत बजट की तारीफ करते हुए कहा, कि इस बजट के साथ हमारा प्रदेश नये संकल्पों के साथ अपने सपनों को पूरा करने एक नई उड़ान भरेगा।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को किया नमन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य के राजिम कुंभ कल्प आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने ईसाई समुदाय को सुरक्षा का भरोसा दिलाया

छत्तीसगढ़ के पुलिस प्रशासन ने ईसाई समुदाय के साथ शांति समिति की बैठक में समुदाय के सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है और लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ का बजट अब बढ़कर हुआ 1 लाख 75 हजार 342 करोड़ रूपए

छत्तीसगढ़ के विष्णु देव सरकार का तृतीय अनुपूरक बजट आज विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने वर्ष 2024-25 के लिए 19762 करोड़ 12 लाख 42 हजार 523 रूपए का तृतीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। इस अनुपूरक बजट को मिलाकर राज्य के बजट का आकार 1 लाख 75 हजार 342 करोड़ रूपए का हो गया है।

छत्तीसगढ़ के 25.95 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की। इसके तहत देश भर के 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। इनमें छत्तीसगढ़ के 25 लाख 95 हजार 832 किसान शामिल हैं। इन किसानों खाते में 599 करोड़ 38 लाख रुपए की सम्मान निधि भेजी गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन 4 मार्च से

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी 4 और 5 मार्च को देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों (CEOs) का सम्मेलन आयोजित किया गया है।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रयासों को सराहना करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ में अब तक 2,29,000 से अधिक जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिससे जल संसाधनों का संवर्धन हो रहा है।

देश में जल सुरक्षा पर जोर

केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजीत दूसरा अखिल भारतीय राज्य जल मंत्री सम्मेलन में आज राजस्थान के उदयपुर में सामुदायिक स्तर पर जल संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए देश भर में ‘जल संचय जन भागीदारी’ पहल पर जोर दिया गया।  

छत्तीसगढ़ के नगर निगम चुनाव में खाता खोलने में नाकाम रही कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में नगर निगम और महापौर चुनाव में कांग्रेस पार्टी आज शर्मनाक हार के साथ खाता खोलने में भी विफल रही, क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्य के सभी 10 नगर निगमों में क्लीन स्वीप किया।