जशपुर एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित

छत्तीसगढ़ सरकार ने जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एम.आई.एस. प्रशासक लालमन साय को दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मंत्रिपरिषद द्वारा वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान दिए जाने के निर्णय हेतु आभार

छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 2005 से 2009 बैच तक के अर्हकारी सेवा अवधि पूर्ण कर चुके अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर गुलमोहर का पौधा रोपित किया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कार्यशाला

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीतिः 2020 के पुनः उन्मुखीकरण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

दिसम्बर तक सभी सड़कों को करें गड्ढामुक्त: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री-लोक निर्माण अरुण साव ने राज्य में सड़कों और पुल-पुलियों के संधारण एवं मरम्मत के कार्यों पर नाराजगी जताते हुए सभी सड़कों व पुल-पुलियों को आगामी दिसम्बर माह तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।

सूचना आयोग के नोटिस का जवाब जनसूचना अधिकारी 30 दिवस के भीतर प्रेषित करें

छत्तीसगढ राज्य सूचना आयोग ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि राज्य सूचना आयोग के द्वारा द्वितीय अपील की सुनवाई के लिए प्रेषित नोटिस का जवाब प्रथम सूचना पत्र प्राप्ति के पश्चात 30 दिवस के भीतर कंडिकावार मय दस्तावेज के साथ जवाब प्रस्तुत कर पंजीकृत डाक से प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के 7 नगरीय निकायों को पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। राज्य के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में बदलाव की बयार बह रही है। बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं और लोकतंत्र की लौ अब हर कोने में जल रही है। इसी परिवर्तनशील वातावरण में आज सुकमा जिले में ₹1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

शिक्षा जीवन में सफलता के लिए है मजबूत आधार: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र सेवा का मार्ग है। किसी भी क्षेत्र में सफलता का मूल आधार शिक्षा ही है।