बिलासपुर आयुक्त करेंगे वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच; आदेश जारी

छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सरकार ने सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में युवाओं के सशक्त भविष्य और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत चयनित 430 प्रयोगशाला परिचारकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज छत्तीसगढ़ के 751 प्राचार्यों से करेंगे चर्चा

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के शैक्षणिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से सभी प्राचार्यों से चर्चा करेंगे।

एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।

फुटबॉल फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से छत्तीसगढ़ को मिली हार

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा में खेले गए पुरुष फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बीच बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिली।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026: महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा पहुँचे फाइनल में

‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले आज उत्साह और रोमांच के बीच खेले गए।

उर्वरक की जमाखोरी और कालाबाजारी मामले में कार्रवाई तेज

केंद्र सरकार ने उर्वरकों की जमाखोरी, हेराफेरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कड़े प्रवर्तन उपाय किए हैं। प्रवर्तन एजेंसियों ने अप्रैल 2025 से, 4,66,415 छापे मारे हैं, 16,246 कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, 6,802 लाइसेंस निलंबित या रद्द किए हैं और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 821 प्राथमिकी दर्ज की हैं।

मुख्यमंत्री साय से गोवा के खेल मंत्री तावड़कर ने कि मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में गोवा के खेल एवं युवा मामले तथा जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर ने सौजन्य मुलाकात की।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ की विभिन्न जेलों में पिछले चार वर्षों में 285 कैदियों की कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया है

छत्तीसगढ़ की विभिन्न जेलों में पिछले चार वर्षों में कुल 285 कैदियों की मौत होने कि खबर को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य के मुख्य सचिव और कारागार महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।